Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

रघुनाथपुर व डुमरांव रेल हादसें की हो रही है जांच - डीआरएम

रघुनाथपुर व डुमरांव रेल हादसें की हो रही है जांच - डीआरएम

- डीआरएम जयंत चौधरी ने रघुनाथपुर व डुमरांव स्टेशनों का किया निरीक्षण

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार को दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी ने रघुनाथपुर व डुमरांव रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस तथा डुमरांव में पिछले दिनों बेपटरी हुई पार्सल वैगन के बाद किया गया है। इस दौरान रेल हादसों को रोकने के साथ ही डीआरएम का फोकस डुमरांव में बन रहे फ्रेट टर्मिनल तथा अमृत भारत योजना के तहत होने वाला निर्माण पर रहा। अपने स्पेशल सैलून से डुमरांव पहुंचते ही वे सीधे पश्चिमी रेलवे गुमटी गए। उन्होंने बताया कि डाउन लाइन पर मेन से लूप ट्रैक के लिए निकल रहे पॉइंट को और आगे की ओर बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक पांच मीटर पर लेंथ की मापी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेक रेल से ट्रैक सेंटर तक यह जांच जरूरी है। उन्होंने अपने मातहतों को फ्रेड टर्मिनल के चलते होने वाली परेशानी की भी जांच कर उसका समाधान करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास बनाए गए पावर हाउस को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। ताकि डाउन लूप लाइन को पर्याप्त जगह मिल सके। उन्होंने भविष्य की कार्य योजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले कार्य पर पूरा फोकस किया। पूर्वी रेल गुमटी का निरीक्षण किया तथा लाइट आरोबी का प्लानिंग करने का निर्देश दिया।

रघुनाथपुर व डुमरांव रेल हादसें की हो रही है जांच - डीआरएम

इसके लिए उन्होंने पूर्वी गुमटी के सड़क यातायात तथा भारी वाहनों का परिचालन की जानकारी ली। भले ही इसे डीआरएम ने मीडिया को रुटीन चेकअप बताया लेकिन उनका पूरा फोकस पिछले दिनों डिरेल हुई लगेज ट्रेन के कारणों की पड़ताल पर था। इसके पहले वे रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किए तथा कहा कि रघुनाथपुर तथा डुमरांव में टेªन हादसें की जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर में डिरेल हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की घटना की जांच पूर्वी जोन के सीआरएस द्वारा की जा रही है। जबकि डुमरांव में बेपटरी हुई लगेज ट्रेन घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस माह के अंत तक जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगा। जो लोग भी घटना में दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम के निरीक्षण के दौरान रेल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर स्टेशन प्रबंधक सचिन्द्र कुमार समेत कई अन्य रेलव कर्मी तथा दानापुर मंडल के अधिकारी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।