Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जेल से छुटे शराब तस्करों पर अगले 72 घंटे पुलिस रखेगी नजर: एसडीएम

जेल से छुटे शराब तस्करों पर अगले 72 घंटे पुलिस रखेगी नजर: एसडीएम

केटी न्युज/ डुमरांव

नए साल पर शराब तस्करी को रोकने के लिए डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज के नेतृत्व में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष एक्शन में आ गए है। जिसको लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में सीओ व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। जिसमें यूपी, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों से हो रही शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया गया। वहीं स्थानीय इलाकों में देशी शराब निर्माण की मिल रही सूचना को लेकर भी प्लान तैयार किया गया। डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने जेल से जमानत पर छूटे शराब तस्करों पर अगले 72 घंटे नजर रखने का भी निर्देश दिया गया। खास तौर पर गंगा तटवर्ती इलाकों के रास्तों व गांवो पर नजर  रखने का भी आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि बक्सर-कोईलवर तटबंध से गुजरने वाली प्रत्येक वाहनों को जांच के लिए भी टीम बनाई गई है। गंगा नदी में चलने वाली नावों को भी सर्च करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।