Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

सिमरी में मुखिया संघ कार्यालय उद्घाटन, विकास को मिलेगी रफ़्तार

सिमरी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मुखिया संघ कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

सिमरी में मुखिया संघ कार्यालय उद्घाटन, विकास को मिलेगी रफ़्तार

केटी न्यूज/सिमरी 

सिमरी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मुखिया संघ कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की गई, जिसके बाद उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में नए कार्यालय के संचालन की औपचारिक घोषणा की गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि मुखिया संघ कार्यालय का स्थापित होना प्रखंड प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से पंचायतों की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं की निगरानी तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। ठक्व् ने उपस्थित सभी मुखिया एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की पहली इकाई हैं, और उनके सशक्त होने से ही प्रखंड व जिला स्तर पर बेहतर परिणाम सामने आते हैं।

कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष प्रेम सागर कुमार, गायघाट पंचायत के मुखिया दिनेश पांडे, सिमरी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार पांडे, पंचायत के मुखिया अशोक राय, राजपुर पंचायत के मुखिया मदन राय, मजवाड़ी पंचायत के मुखिया सलीम अंसारी, समाजसेवी प्रेम केशव मिश्रा सहित कई पंचायतों के मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यालय के खुलने से मुखियाओं को एक साझा मंच मिलेगा, जहां वे आपसी समन्वय से विकास योजनाओं की गति तेज कर सकेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।