सिद्धिपुर में श्रीराम कथा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजी धर्म और कर्तव्य की सीख

प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत सिद्धिपुर गांव में शनिवार की शाम एकदिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा का संचालन राम गणेश तिवारी द्वारा किया गया, जबकि अयोध्या धाम से पधारी आचार्या किशोरी प्रज्ञा पांडे ने श्रद्धालुओं को राम सीता विवाह प्रसंग सहित कई आध्यात्मिक ज्ञान की बातें बताईं।

सिद्धिपुर में श्रीराम कथा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजी धर्म और कर्तव्य की सीख

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत सिद्धिपुर गांव में शनिवार की शाम एकदिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा का संचालन राम गणेश तिवारी द्वारा किया गया, जबकि अयोध्या धाम से पधारी आचार्या किशोरी प्रज्ञा पांडे ने श्रद्धालुओं को राम सीता विवाह प्रसंग सहित कई आध्यात्मिक ज्ञान की बातें बताईं।

आचार्या ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन को संवारने के लिए भगवान के चरणों में प्रेम और पूर्ण श्रद्धा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस पर प्रभु की कृपा नहीं होती, वह मनुष्य नहीं बल्कि दानव की श्रेणी में आ जाता है, क्योंकि ईश्वर की कृपा के बिना कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता।उन्होंने आगे बताया कि मनुष्य कभी-कभी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए भी भाग्य से निराश हो जाता है, जबकि सत्य यही है कि ईश्वर ने उसे और अधिक श्रेष्ठ बनने के लिए बनाया है। इसलिए भाग्य की नहीं, बल्कि कर्तव्य की चिंता करनी चाहिए। आचार्या पांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि धर्म बड़ा है या कर्म इस प्रश्न का उत्तर धर्म में निहित है। धर्म ही यह निर्धारित करता है कि कोई कर्म शुकर्म है या कुकर्म। अतः मनुष्य को धर्म परायण तथा कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए, क्योंकि भाग्य हमेशा कर्तव्य का ही फल है।कथा के दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कथा श्रवण के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद थे।