दसियांव के नन्हे गायक सह अभिनेता आर्यन बाबू सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हुए शामिल
प्रखंड के दसियांव गांव निवासी प्रसिद्ध गायक एवं नन्हे अभिनेता आर्यन बाबू ने रविवार को अपनी आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का परिचय देते हुए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हिस्सा लिया। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए आर्यन के शामिल होने से पदयात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखा गया।यह भव्य पदयात्रा दिल्ली से 7 नवंबर को प्रारंभ हुई थी, जो विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए हजारों श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक उत्साह के बीच वृंदावन धाम में बांके बिहारी जी के दर्शन के साथ संपन्न हुई।

केटी न्यूज/केसठ।

पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया। भजन-कीर्तन, जयकारों और शंखध्वनि से यात्रा का माहौल धार्मिक बना रहा।यात्रा के दौरान आर्यन बाबू ने कई भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लोग उनके साथ भक्ति-गीतों पर झूमते दिखे। आर्यन एवं उनके साथ चल रहे सौरभ पाठक ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता स्थापित करना, गौसेवा व संरक्षण को बढ़ावा देना, बांके बिहारी जी के भव्य मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण संकल्पों को आगे बढ़ाना है। साथ ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की भावना के साथ भी यह पदयात्रा निकाली गई थी।यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल रहे। इनमें प्रसिद्ध नेता, अभिनेता, गायक, क्रिकेटर, युवा एवं महिला श्रद्धालुओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र के उभरते कलाकार आर्यन बाबू का ऐसे धार्मिक आयोजन से जुड़ना बेहद प्रेरणादायी है और युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

इस पदयात्रा में अजय राय, जया किशोरी, गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज, पुंडरीक जी महाराज, इंद्रेश जी महाराज, शिखर धवन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, देवकी नंदन महाराज, अनुरुद्धाचार्य जी महाराज, कुमार विश्वास, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव समेत अन्य कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।