Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

गुरुवार को स्थानीय कस्बा के गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग से कटकर जाने वाले चकमार्ग पर देर शाम को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई।

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम
Accident

केटी न्यूज़/बलिया

गुरुवार को स्थानीय कस्बा के गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग से कटकर जाने वाले चकमार्ग पर देर शाम को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं आक्रोश स्वरूप मृत युवक के शव को गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर रखकर ग्रामीणों व परिजनों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों व परिजन मुआवजे की राशि,मृत युवक के भाई को सरकारी नौकरी व ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े।

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर  गड़वार निवासी सुरेश बिन्द का 23 वर्षीय पुत्र श्रवण बिन्द चौरा स्थित एक इण्टर कालेज में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। रोज की भांति गुरुवार की देर शाम को भी वह इस चकमार्ग से साइकिल से अपने घर वापस आ रहा था,कि सामने से मिट्टी लदी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक कुचलने के बाद भागने के प्रयास में ट्रैक्टर आगे जाकर खेत में पलट गई। वहीं मौके से चालक फरार हो गया। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। 

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

आक्रोशित ग्रामीण शव को मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई। घटना के कुछ देर बाद एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा,क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारी के बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घटना स्थल पर पुलिस उपाधीक्षक कृपाशंकर ने पहुंच कर ग्रामीणों व परिजनों से वार्ता की। परिजन व ग्रामीणों द्वारा मृत युवक के छोटे भाई को सरकारी नौकरी दिलाने, उचित मुआवजा दिलाने व ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग रखे। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा शासन के मंशानुसार सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। वहीं शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया। मृत युवक की मां रीमा देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।