जमुई में है पाताल गुफ़ा, क्या कभी गए है आप वहां..?

देश मे कई रहस्यमय जगहें हैं।आज हम भी आपको ऐसी ही एक जगह लेकर चलते है।जमुई के सोनू प्रखंड के जंगल के ठीक बीच में कोहबर गुफा अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है।

जमुई में है पाताल गुफ़ा, क्या कभी गए है आप वहां..?
Haunted place

केटी न्यूज़/जमुई

देश मे कई रहस्यमय जगहें हैं।आज हम भी आपको ऐसी ही एक जगह लेकर चलते है।जमुई के सोनू प्रखंड के जंगल के ठीक बीच में कोहबर गुफा अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यह गुफा दूर और घने जंगल में ऐसी जगह पर स्थित है, जहां आम लोगों के लिए सुगमतापूर्वक पहुंचना बहुत ही कठिनाई भरा कार्य है। इस गुफा के बारे में आदिवासी समुदाय के चंद लोगों के अलावा आस-पास के गांव के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं है। इस गुफा को पाताल गुफा भी कहा जाता है।

इसकी दीवार पर ऐसी आकृति बनी हुई है इसके बारे में आज तक किसी को जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग इसे किसी दैवीय शक्ति की महिमा मानते हैं। आज भी आसपास के लोगों को इस गुफा से इतना अधिक डर लगता है की इसके द्वारा को एक बड़े पत्थर से बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्वजों के अनुसार इस गुफा में प्रवेश करने वाला व्यक्ति वापस लौट कर बाहर नहीं निकल सका है। ऐसी किंवदंती प्रचलित है कि बहुत वर्ष पूर्व दूल्हा-दुल्हन के साथ 15 बाराती इस होकर गुजर रहे थे।उसके बाद, वे लोग इस गुफा में बैठकर आराम करने लगे लेकिन थोड़ी देर में दूल्हा-दुल्हन गायब हो गए। इसके बाद बारात भी गायब हो गई।

दूसरे दिन सुबह में जब आसपास के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने गुफा के समीप पहुंच कर देखा। उसकी दीवार पर दूल्हा-दुल्हन पालकी और बारात का चित्र बना हुआ था। जिसे स्थानीय लोगों ने कोहबर का नाम दे दिया। आज भी इस गुफा के पास जाने में लोगों को डर लगता है। इसके आस-पास जाने पर ग्रामीणों की कंपकंपी छूट जाती है।