Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

रेलवे के इस कदम से जनरल डब्बे में यात्रा करना अब होगा सुविधाजनक, जानिए क्या क्या होंगे बदलाव

अब त्योहार में बड़े शहरों से घर वापसी करने में और घर से वापस अपने काम पर जाने में सामान्य बोगी में यात्रा करनेवाले लोगों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि रेलवे अब कुछ परिवर्तन करने जा रही है जिसके अंतर्गत कई ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ायी जाएगी।

रेलवे के इस कदम से जनरल डब्बे में यात्रा करना अब होगा सुविधाजनक, जानिए क्या क्या होंगे बदलाव
केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क। अब त्योहार में बड़े शहरों से घर वापसी करने में और घर से वापस अपने काम पर जाने में सामान्य बोगी में यात्रा करनेवाले लोगों को परेशानी नहीं होगी क्योंकि रेलवे अब कुछ परिवर्तन करने जा रही है जिसके अंतर्गत कई ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ायी जाएगी।इन ट्रेनों में 11 जनरल और 12 स्लीपर कोच के साथ चार पार्सल कोच भी लगाए जाएंगे।

रेलवे के इस कदम से जनरल डब्बे में यात्रा करना अब होगा सुविधाजनक, जानिए क्या क्या होंगे बदलाव

बता दें कि त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या काफ़ी बढ़ जाती है। जनरल कोच में लोगों को कष्टदायक स्थिति में यात्रा करनी पड़ती है। साथ ही स्लीपर कोच में बहुत यात्री को वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करना पड़ता है।भीड़ को देखते हुए कई बार त्योहार व गर्मी की छुट्टियों में विशेष ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। अब इसका स्थायी हल निकालने के लिए ऐसे रूट पर पूरे वर्ष गैर वातानुकूलित ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है।दिल्ली, उप्र, बिहार, बंगाल, असम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के लिए ये ट्रेनें चलाने की योजना है।
आम चुनाव से पहले चलने की उम्मीद
इन ट्रेनों के लिए रैक तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर इसे चलाने का निर्णय लिया जाएगा।उम्मीद है कि पहली ट्रेन अमृतसर या पंजाब के किसी अन्य शहर से बिहार के किसी शहर के लिए चलाई जाएगी। बता दें कि आम चुनाव से पहले चुने गए अधिकांश शहरों के बीच इस तरह की ट्रेनें चलने की उम्मीद है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।