Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

लालू के बेटे तेजप्रताप ने अपने नानी के गांव की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल होने पर दी सफ़ाई, एफ़आईआर कराई

बिहार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो धक्का मुक्की करते नज़र आ रहे हैं। हालाँकि इस वीडियो पर उन्होंने अपनी सफाई दे दी है। यही नहीं उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है।

लालू के बेटे तेजप्रताप ने अपने नानी के गांव की धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल होने पर दी सफ़ाई, एफ़आईआर कराई
केटी न्यूज़, पटना। बिहार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो धक्का मुक्की करते नज़र आ रहे हैं। हालाँकि इस वीडियो पर उन्होंने अपनी सफाई दे दी है। यही नहीं उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है। 
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव 
के बड़े बेटे व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गोपालगंज के सेलार कला गाँव में गए हुए थे जो उनका नानी गाँव है कि यही पर उनका किसी से धक्का मुक्की हो गया इसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया है।मंत्री तेजप्रताप की ओर से जानकारी दी गई है कि घटना वाले दिन एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। । अंतिम में स्थानीय प्रशासन ने उसे डांटकर हटाया। घटना के दो दिन बाद वह उस दिन का वीडियो एडिट करके मंत्री की छवि धूमिल कर रहा है।
मंत्री के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए घटना की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की है।पत्र में लिखा गया है कि सुरक्षा की दृष्टिकोण यह घटना अति संवेदनशील है। आग्रह है कि तथाकथित सुमंत यादव पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।