Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के 22 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/बिहार

लोकसभा चुनाव की तारीखों का बाद राजनीतिक दलों में काफी अदला बदली देखी जा रही है।वहीं अब एनडीए को बिहार में बड़ा एक बड़ा झटका लग गया है।चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के 22 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।लोकसभा चुनाव से पहले NDA को यह बहुत बड़ा झटका है।

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के नाम

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा

पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार

संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह

मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा 

आखिर क्या वजह बनी 22 नेताओं के इस्तीफे का कारण

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनीत सिंह ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।इस्तीफ़ा देने वाले नेताओं ने चिराग पासवान पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।चिराग पर उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है।रविन्द्र सिंह ने बाहरी लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया है।

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण

रविन्द्र सिंह का ये भी कहना है कि हम लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। रामविलास पासवान के समय से ही पार्टी के सेवक रहे हैं। यहां तक कि पार्टी में टूट के बावजूद भी हम डिगे नहीं, लेकिन अब बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने से कार्यकर्ताओं में रोष है।

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण

इस नाराजगी के चलते हमें इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है।रविन्द्र सिंह ने यहां तक कहा कि अब हम इन उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान 'परिवार फर्स्ट और पैसा फर्स्ट' के लिए काम कर रहे हैं। वहीं अजय कुशवाहा ने कहा है

चिराग पासवान की पार्टी के 22 नेताओं ने दिया इस्तीफ़ा, जाने क्या है कारण

कि एनडीए को एक बार फिर इन सीटों और उम्मीदवारों पर विचार करना चाहिए। स्थानीय कार्यकर्ताओं में इसे लेकर काफी नाराजगी है।चिराग पासवान की पार्टी एनडीए गठबंधन के तहत 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। इसके बाद से ही पार्टी में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

 

  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।