Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

आरा रेलवे स्टेशन पर रेल यूनियन मान्यता के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू

आरा। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यूनियन को मान्यता देने के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, और आरा रेलवे स्टेशन पर भी मतदान शुरू हो गया है।

आरा रेलवे स्टेशन पर रेल यूनियन मान्यता के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू

केटी न्यूज़ / आरा

आरा। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यूनियन को मान्यता देने के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, और आरा रेलवे स्टेशन पर भी मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान रेलवे कर्मचारी अपनी यूनियन को मजबूत करने और उसे मान्यता दिलाने के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आरा रेलवे स्टेशन के इंजीनियरिंग क्षेत्र कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर रेलकर्मी कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। 

मुख्य रूप से ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और रेलवे मेंस कांग्रेस से जुड़े लोग वोटिंग कर रहे हैं। आरा और बक्सर में कुल दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां रेलवे के अधिकारी चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। 

मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी, और जिस यूनियन को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे रेल मंत्रालय द्वारा मान्यता दी जाएगी। इस संदर्भ में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदान 6 दिसंबर तक चलेगा, इसके बाद वोटों की गिनती होगी और मान्यता प्राप्त यूनियन के माध्यम से रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।