एक देशी कट्टा-12 जिंदा गोली के साथ नगर थाना पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

एक देशी कट्टा-12 जिंदा गोली के साथ नगर थाना पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/आरा।

 नगर थाने की पुलिस ने हथियार के साथ शराब की तस्करी करने में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों को थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया है। उनमें शशि कांत कुमार और हेमंत कुमार शामिल हैं। दोनों इब्राहिम नगर के ही रहने वाले हैं। उनके पास से एक देसी रिवाल्वर, 12 गोली, एक हॉलीस्टर और 40 लीटर देशी शराब बरामद की गयी है।

इस मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर हथियार और गोली के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से और किस उद्देश्य से मंगायी गयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि इब्राहिम नगर में कुछ लोग हथियार के साथ शराब की खरीद बिक्री कर रहे हैं।

उस आधार पर नगर थाने के एएसआई मुख्तार रहमान के नेतृत्व में छापेमारी कर पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी रिवाल्वर, 12 गोली, हॉलीस्टर और 40 लीटर शराब बरामद की गयी। इधर, दारोगा सुभाष तिवारी ने धोखाधड़ी के मामले में मुंगेर जिले के पुरुषोत्तम निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

नगर थाने के ही एएसआई विपिन कुमार सिंह द्वारा अपहरण के आरोपित उजियार टोला निवासी उदित कुमार को गिरफ्तार किया है। अगवा लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।