पिकअप के एंगल में करंट प्रवाहित तार होने से चालक की मौत

पिकअप के एंगल में करंट प्रवाहित तार होने से चालक की मौत

 केटी न्यूज/बलिया

रेवती डीजे लदे पिकअप के एंगल में करंट प्रवाहित होने से रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिब निवासी 24 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रेवती नगर के वार्ड नं 6 छोटका टोला से ददन तुरहा के लड़के विनोद की बारात अपायल - सुखपुरा गई थी। बारात में पिकअप वैन

पर लदे डीजे के ऐगल में 11 हजार का विद्युत करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी जद में आने से पिकअप चालक रेवती थाना क्षेत्र के छपरा सारिव गांव निवासी 24 वर्षीय पिन्टू यादव गंभीर रूप से झुलस गया।गंभीर रूप से झुलसे चालक पिन्टू यादव को आस पास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।  बताया जाता है

कि पिकअप पर सवार चार नर्तकियां किसी तरह पिकअप वैन से नीचे कूद गई। चारों को सामान्य चोट आई है।उधर अपायल गांव निवासी ललन तुरहा की लड़की से ददन तुरहा के लड़के विनोद से आनन फानन में शादी संपन्न होने के बाद बारात रविवार की सुबह रेवती लौट आई।