मचा कोहराम: मां ने लंबी उम्र के लिए रखा था जीवित्पुत्रिका व्रत , दादा के दश्कर्म में शामिल होने गया पोते की मौत

मचा कोहराम: मां ने लंबी उम्र के लिए रखा था जीवित्पुत्रिका व्रत , दादा के दश्कर्म में शामिल होने गया पोते की मौत

केटी न्यूज। सिकंदरपुर। बलिया

स्थानीय मुहल्ले में चार वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से हुई मौत। दुघर्टना  रविवार की दोपहर भिखपुरा मुहल्ले के सचिन जायसवाल (4)  पिता रजत जायसवाल अपने दादा के दश्कर्म में शामिल होने परिजनों के साथ हिरन्दी स्थित पोखरे पर गया था। परिवारिक सूत्रों के मुताबिक मासूम बालक खेलते-खेलते अचानक पोखरे में चला गया। जब तक किसी की नजर पड़ती, रजत डूब चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे से निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मां बेसुध हो गई।