Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

कुत्ते को घुमाने निकले एसएसबी जवान की कार पेड़ से टकराई, दर्दनाक मौत

कुत्ते को घुमाने निकले एसएसबी जवान की कार पेड़ से टकराई, दर्दनाक मौत

कुत्ते को घुमाने निकले एसएसबी जवान की कार पेड़ से टकराई, दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/बलिया

जनपद के लालगंज रानीगंज बाजार से अपने घर रामनगर लौटते समय सोनबरसा-दलनछपरा मार्ग पर शनिवार की दोपहर बाद रामनगर निवासी एसएसबी के जवान 45 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पुत्र श्यामदेव सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

कुत्ते को घुमाने निकले एसएसबी जवान की कार पेड़ से टकराई, दर्दनाक मौत

घटना के संबंध में बताया जाता है कि संतोष सिंह छुट्टी में अपने घर आया था। शनिवार को अपने पालतू कुत्ते को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर खुद कार चलाकर बैरिया बाजार आये थे। बाजार में खरीदारी करके वापस लौटते समय उनकी कार असंतुलित होकर भगवानपुर गांव के निकट सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चिपट गई थी। मौके पर ही संतोष सिंह व कुत्ते की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दोकटी पुलिस ने जेसीबी बुलाकर गाड़ी को पेड़ से अलग कराया तथा कटर से काटकर संतोष सिंह व कुत्ते के शव को बाहर निकाला गया। संतोष सिंह अपने मां बाप के इकलौते संतान थे। उनको एक पुत्र व एक पुत्री हैं। संतोष सिंह एसएसबी में गोरखपुर में तैनात थे। संतोष सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया हैं। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि शव का पचांयतनामा भरकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।