Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

किशोर की डूबने से मौत, गाव मे पसरा मातम परीजनो की रो रो कर बुरा हाल

किशोर की डूबने से मौत, गाव मे पसरा मातम परीजनो की रो रो कर बुरा हाल

- मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, आधा घंटा बाद निकला शव

केटी न्यूज/राजपुर

स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में सोमवार को मछली मारने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। मृतक विजय राम का 17 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बंशी से मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया तथा वह गहरे पानी में चला गया।

किशोर की डूबने से मौत, गाव मे पसरा मातम परीजनो की रो रो कर बुरा हाल

वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तबतक वह आंखो से ओझल हो गया था। हालांकि आनन फानन में ग्रामीण गोताखोरों ने तालाब में उतर शव की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर तत्काल राजपुर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद

किशोर की डूबने से मौत, गाव मे पसरा मातम परीजनो की रो रो कर बुरा हाल

परिजनों में कोहराम मच गया है। वही राजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में यूडी केस दर्ज किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।