Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

मिडिल स्कूल का छज्जा टूट कर गिरा, मौत

मिडिल स्कूल का छज्जा टूट कर गिरा, मौत

मिडिल स्कूल का छज्जा टूट कर गिरा, मौत

केटी न्यूज़। नावानगर

सोनवर्षा ओपी के मिडिल स्कूल टीकपोखर का छज्जा टूटने से एक मजदूर की मौत का मामला प्रकाश में आया। मृतक मजदूर रुपसागर गांव निवासी रामाधार कमकर के 35 वर्षीय पुत्र विजय कमकर बताया जाता है। जो उक्त स्कूल में चल रही भवन कार्य में मजदूरी कर रहा था। घटना बुधवार की है। इधर पुलिस ने मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में बनी भवन के ऊपरी हिस्से में प्लास्टर का काम चल रहा था। जिसमें मृतक मजदूरी का काम करता था। बुधवार को मजदूर स्कूल के पुराने व जर्जर छज्जा के सहारे कार्य कर रहा था। तभी छज्जा टूटकर गिर पड़ा, मजदूर भी छज्जा के साथ जमीन पर गिर गया, जिसे काफी गंभीर चोटें आई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने जख्मी मजदूर को महादेवगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद नावानगर सीएचसी में इलाज के लिए के गए। पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर ने दम तोड दिया। मजदूर के मौत की खबर रूपसागर गांव में पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। कमाऊ बेटे की मौत से परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सोनवर्षा ओपीध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्राथमिकी के लिए मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दी गई है।

फोटो

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।