Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरो और पूजा पंडालों में माँ चंद्रघंटा की हुई पूजा

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरो और पूजा पंडालों में माँ चंद्रघंटा की हुई पूजा

केटी न्यूज/बक्सर

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों द्वारा मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान जिले के सभी पूजा पंडालों तथा लोगों के घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ तथा भजन आरती से माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के बाईपास रोड स्थित काली मंदिर, मेन रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर के अलावा महदह पुलिस लाइन शक्ति पीठ, इटाढ़ी दुर्गा मंदिर समेत जिलेभर के विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में मां चंद्रघंटा की आराधना की गयी। कथावाचक आचार्य रणधीर ओझा ने बताया की असुरों के संहार के लिए मां ने चंद्रघंटा रूप धारण किया था। सभी देवी-देवताओं ने मां को अस्त्र-शस्त्र दिए थे और उन्होंने महिषासुर का संहार किया था। मां सभी डर और परेशानियों को दूर करने वाली हैं। वही बुधवार को मां कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। उनकी उपासना से संकट दूर होते हैं और आयु-यश में वृद्धि होती है। देवी कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से भी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।