दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और नवविवाहिता, फंदे से लटका मिला शव, पिछले साल ही हुई थी शादी

दहेज के बलिवेदी पर एक और नवविवाहिता चढ़ गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव की है। जहां 20 वर्षीय नवविवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। इस मामले में मृतका की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और नवविवाहिता, फंदे से लटका मिला शव, पिछले साल ही हुई थी शादी

-- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव की है घटना, मां ने दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को दिया आवेदन, पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

दहेज के बलिवेदी पर एक और नवविवाहिता चढ़ गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव की है। जहां 20 वर्षीय नवविवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। इस मामले में मृतका की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।शादी के महज एक वर्ष बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मायके और ससुराल पक्ष में मातम पसरा है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर निवासी भुनेश्वर सिंह की पुत्री नेहा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व महदह गांव के शंकर दयाल कुशवाहा से हुई थी। शंकर दयाल दुबई में काम करता था और जनवरी माह में ही घर लौटा था। शनिवार की देर रात नेहा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही उसके मायके वाले भी मौके पर पहुंचे तथा ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया। मृतका की मां तथा मायके पक्ष के अन्य लोगों का कहना था कि पूर्व में भी दहेज के लिए नेहा को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में कई बार ससुराल वालों से आरजू मिन्नत की गई थी, जबकि सामाजिक स्तर से भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं करने का समझौता कराया गया था, बावजूद ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तथा अंत में सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का रंग दे दिया है।

घटना के बाद पति शंकर दयाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, मृतका की मां उषा देवी ने पति शंकर दयाल सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ससुर, नंदोई, ननद और जेठानी पर मारपीट, प्रताड़ना एवं दहेज हत्या का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।