केसठ पत्रकार संघ की बैठक में पेशागत समस्याओं पर मंथन

प्रखंड स्तरीय पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को केसठ में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने की, जबकि संचालन अजय विक्रांत ने किया।

केसठ पत्रकार संघ की बैठक में पेशागत समस्याओं पर मंथन

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड स्तरीय पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को केसठ में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने की, जबकि संचालन अजय विक्रांत ने किया।बैठक में पत्रकारों की पेशागत समस्याओं, समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाइयों तथा प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण अनिवार्य है।

पत्रकारों ने सुझाव दिया कि समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाना चाहिए। इससे न केवल आम जनता की आवाज बुलंद होगी, बल्कि समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल भी संभव हो सकेगी।बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए आपसी एकजुटता पर बल दिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर ऐसी बैठकों का आयोजन कर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।इस अवसर पर समाजसेवी रजनी कांत दूबे उर्फ जुगनू दुबे, बीडीसी भाई असलम, गिरीश कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार, विनीत मिश्र, वरुण सिंह, विजय यादव, अमित कुमार, बादल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।