नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच से गरीब विद्यार्थियों को मिले नए अवसर - नथुनी प्रसाद खरवार

बिहार के विकास पुरुष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और कल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। इन्हीं योजनाओं के कारण अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बेटे-बेटियां भी आईएएस, आईपीएस, बीएएस, बीपीएस अधिकारी के साथ-साथ इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं।

नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच से गरीब विद्यार्थियों को मिले नए अवसर - नथुनी प्रसाद खरवार

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार के विकास पुरुष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और कल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज गरीब, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। इन्हीं योजनाओं के कारण अब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बेटे-बेटियां भी आईएएस, आईपीएस, बीएएस, बीपीएस अधिकारी के साथ-साथ इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं।उक्त बातें बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 से 2005 के पूर्ववर्ती शासनकाल में कल्याणकारी योजनाओं के अभाव में गरीब छात्रों के लिए उच्च शिक्षा एक सपना मात्र थी। आर्थिक तंगी के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल जैसी पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ती थी।श्री खरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति प्रोत्साहन योजना के तहत यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर एक लाख रुपये तथा बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इससे गरीब वर्ग के छात्र-छात्राओं को डीएम, एसपी, बीडीओ और सीओ बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिल रहा है।

इसके साथ ही सात निश्चय योजना के अंतर्गत “आर्थिक हल, युवाओं को बल” कार्यक्रम के तहत सभी वर्गों के गरीब विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई के लिए चार लाख रुपये तक का सूद-मुक्त स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि कोई भी छात्र या छात्रा आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।खरवार ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में सात निश्चय-3 जैसी योजनाओं के माध्यम से बिहार शीघ्र ही विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।