Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

डुमरांव शहर की आबादी बढ़ती गई, लेकिन सुविधाओं के लिए आज भी लोग तरस रहे हैं। यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है, जहां जाड़ा, गर्मी और बरसात से बचने के लिये लोग आश्रय ले सकें। चेयरमैन सुनीता गुप्ता की बोर्ड ने इस पर ध्यान देते हुए यात्री शेड बनाने की तैयारी कर चुका है।

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

- 17 यात्री शेड बनाए जाएंगे, नागरिक भी दे सकते अपना सुझाव

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

केटी न्यूज/डुमरांव   

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

डुमरांव शहर की आबादी बढ़ती गई, लेकिन सुविधाओं के लिए आज भी लोग तरस रहे हैं। यात्री सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है, जहां जाड़ा, गर्मी और बरसात से बचने के लिये लोग आश्रय ले सकें। चेयरमैन सुनीता गुप्ता की बोर्ड ने इस पर ध्यान देते हुए यात्री शेड बनाने की तैयारी कर चुका है। इस संबंध में चेयरमैन और उप चेयरमैन विकास ठाकुर ने बताया की नगर और विस्तारित क्षेत्र में यात्री शेड बनाने के लिये 17 स्थानों को चयनित किया गया है। शेड बनाने के लिये सारे समान की खरीदारी कर उसे सांचा बना लिया गया है।

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

 मालूम हो कि यात्री शेड की मांग वर्षों से की जा रही थी, लेकिन किसी बोर्ड ने इस पर पहल नहीं किया था। लिहाजा स्थानीय लोगों से लेकर बाहर जाने और आने वाले यात्रियों को धूप और बारिश से बचने के लिये दुकानों का सहारा लेना पड़ता था। दुकान में छिपने के लिये जाने के बाद दुकानदारों का अपशब्द भी सुनना पड़ जाता है।

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

इतना ही नहीं ट्रेन से उतरने के बाद बस, टेम्पों, रिक्शा पकड़ने के लिये स्टैंड पर आने के बाद घंटो लोग धूप में खड़े होकर इंतजार करते हैं। जब बारिश होने लगती है तब उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि परिवार के लोग भींगते हुए वाहन का इंतजार करना पड़ जाता है।

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

नगर परिषद ने इन परेशानियों से बचाने के लिये सत्रह स्थानों को शेड बनाने के लिये चयनित किया है। चेयरमैन और उप चेयरमैन का कहना है कि नगरवासी यदि स्थल का चयन कर अपना सुझाव देना चाहें तो दे सकते हैं, उस पर विचार किया जाएगा।

शीघ्र ही नगर में यात्री शेड की मिलेगी सुविधा, स्थल चयनित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।