ब्रह्मपुर बवाल, दोनों पक्षों के अलावे पुलिस ने सड़क जाम करने व अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज कराया एफआईआर

ब्रह्मपुर में हुए गुटीय बवाल के बाद प्रशासन की सख्ती व सुझबूझ से अब माहौल धीरे-धीरे शांत होने लगा है। इस मामले में मंगलवार को कुल छह एफआईआर दर्ज कराया गया है। दो एफआईआर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जबकि तीसरा, चौथा, पांचवा व छठा एफआईआर पुलिस ने सड़क जाम करने व अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज किया गया है। कुल 30 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

ब्रह्मपुर बवाल, दोनों पक्षों के अलावे पुलिस ने सड़क जाम करने व अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज कराया एफआईआर

- एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

- रविवार की शाम शुरू हुआ था विवाद, सोमवार को अख्तियार कर लिया था हिंसक रूख

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर में हुए गुटीय बवाल के बाद प्रशासन की सख्ती व सुझबूझ से अब माहौल धीरे-धीरे शांत होने लगा है। इस मामले में मंगलवार को कुल छह एफआईआर दर्ज कराया गया है। दो एफआईआर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जबकि तीसरा, चौथा, पांचवा व छठा एफआईआर पुलिस ने सड़क जाम करने व अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज किया गया है। कुल 30 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

वहीं, मंगलवार को भी ब्रह्मपुर पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मस्जिद, चौक, बाजार के अलावे प्रमुख जगहों पर पुलिस टीम पूरे दिन तैनात रही। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के अमर कुमार तुरहा ने 14 नामजद, दूसरे पक्ष के मुमताज अंसारी ने 9 लोगों पर जबकि पुलिस ने सड़क जाम करने वालों तथा अफवाह व हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

क्या है मामला

बता दें कि रविवार की शाम ब्रह्मपुर के वार्ड सात में एक घर में जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाया जा रहा था, इस दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग जाकर डीजे बंद करने को कहे। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। हालांकि, रात में पुलिस व प्रबुद्धजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन इसी बात से खार खाए दूसरे पक्ष ने सोमवार की सुबह पहले पक्ष के कुछ लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

जिसके बाद बवाल बढ़ गया था। देखते ही देखते इस बवाल ने हिंसक रूख अख्तियार कर लिया। पिटाई से आहत पहले पक्ष ने थाना का घेराव करने के साथ ही आगजनी कर आवागमन भी अवरूद्ध कर दिया था।  हालांकि, जल्दी ही प्रशासन व पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

खुद डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी शुभम आर्य घटना की मॉनिटरिंग कर रहे थे तथा तत्काल दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। इसके अलावे प्रशासनिक टीम ने फ्लैग मार्च निकाल उपद्रवी तत्वों को यह संदेश दिया कि बलवाईयों से पुलिस सख्ती से निपटेगी तथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

धीरे धीरे सामान्य हो रहा है माहौल

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की तत्परता व सुझबूझ से ब्रह्मपुर का माहौल धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मंगलवार को ब्रह्मपुर बाजार की दुकानें खुली, ग्राहक भी सामान्य दिनों की तरह बाजार में आ रहे थे। लोगों के चेहरे पर सोमवार की घटना का गहरा दुख साफ नजर आ रहा था। लोगों का कहना था कि कुछ लोगों की करतूत से पूरा इलाका बदनाम हो गया। अभी तक ब्रह्मपुर में ऐसी घटना घटित नहीं हुई थी, लेकिन कुछ लोगों की नासमझ ने स्थिति को गंभीर बना दिया। 

बयान

ब्रह्मपुर में माहौल शांतिपूर्ण है। इस मामले में कुल छह एफआईआर दर्ज हुए है, जिनमें 30 नामजद व 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। आरोपितो को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर