बेगूसराय में वेलेंटाइन डे पर दिखी एक अनोखी अजब प्रेम कहानी
बेगूसराय में वेलेंटाइन डे पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमी को पाने के लिए युवक के घर रहने के लिए युवती पुलिस के साथ पहुंच गई।

केटी न्यूज़/बेगूसराय
बेगूसराय में वेलेंटाइन डे पर अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जहां प्रेमी को पाने के लिए युवक के घर रहने के लिए युवती पुलिस के साथ पहुंच गई। महिला का दावा है कि उसने हिन्दू रीती रिवाज के साथ अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की है। इस वेलेटाइन डे पर पुलिस के साथ प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका और लड़के के परिवार वालो के साथ घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
लड़की ने दावा किया है कि उसन ने पिछले साल नौ सितम्बर को हिन्दू धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी भी की है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि मंजेश उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और दूसरे के साथ भी अश्लील हरकत कहने को कहता था। इसका विरोध करने पर मंजेश और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड नंबर 13 की रहने वाली रोजी प्रवीन दरोगा की तैयारी कर रही थी तभी 2012 में उसकी मुलाकात नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अझौर गांव के मंतेश कुमार से हुई। जिसके बाद दोनों ने साथ जीने और मरने की कसम खाते हुए एक-दूसरे के हो गए। यह रिश्ता 6 सालों तक चला लेकिन दो अलग-अलग धर्म के होने के कारण लड़की के परिवार के लोगों ने इसका विरोध जताया तो दोनों एक-दूसरे से जुदा हो गए।
इस बीच एक बार फिर लड़का लड़की से बात करने की जिद करने लगा और एक बार फिर से लड़का और लड़की के बीच रिश्ता कायम हो गया। इस तरह छः साल से यह रिश्ता आज तक कायम रहा। बाद में मंतेश ने लड़की के मां-बाप के मर जाने पर लड़की का खर्चा उठाता था। इस दौरान दोनों एक किराये के मकान में अलग रहने लगे। मंतेश शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।