विपक्ष संविधान और आरक्षण बदलने की झूठी अफवाहें फैलाकर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है - ए.के. शर्मा

मऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, के सदस्य बनकर आप भी मां भारती को परम वैभव के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय बाजार के मां काली माता मंदिर परिसर में आयोजित सदस्यता महा अभियान की सभा को संबोधित करते हुए यह अपील की।

विपक्ष संविधान और आरक्षण बदलने की झूठी अफवाहें फैलाकर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है - ए.के. शर्मा

केटी न्यूज/ मऊ

मऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, के सदस्य बनकर आप भी मां भारती को परम वैभव के शिखर पर पहुंचा सकते हैं। उन्होंने स्थानीय बाजार के मां काली माता मंदिर परिसर में आयोजित सदस्यता महा अभियान की सभा को संबोधित करते हुए यह अपील की। 

मंत्री शर्मा ने कहा कि 2 सितंबर को भाजपा ने सभी सदस्यताओं को शून्य कर दिया और अब सभी को अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी सदस्यता नवीनीकरण किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर आप देश और समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं।

विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता केवल भ्रम और अफवाह फैलाकर डबल इंजन की सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार ने अब तक जितना काम किया है, उतना काम पहले कभी नहीं हुआ। विपक्षी दल संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने की झूठी अफवाहें फैला रहे हैं, जो देश और समाज को कमजोर कर रही हैं। 

मंत्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव के दौरान खटाखट और फटाफट के नारों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने जनता को गुमराह किया, लेकिन आज वे मुंह छुपाए फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, और बसपा जैसे दल केवल भ्रम और अफवाह की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा देश के विकास के लिए काम करती है। 

मंत्री शर्मा ने रतनपुरा विकासखंड में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए 10 एमबी का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की बात की। इस अवसर पर हजारों युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा में जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सभा के बाद मंत्री ने महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने गांव जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। भाजपा की स्थानीय इकाई द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत अंग वस्त्र और माल्यार्पण से किया गया।