Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

डेड बॉडी का होने जा रहा था पोस्टमार्टम तभी अचानक उठकर बैठ गया युवक

बिहार से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक मरे हुए शख्स का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। तभी मृत व्यक्ति अचानक से खड़ा हो उठा।

डेड बॉडी का होने जा रहा था पोस्टमार्टम तभी अचानक उठकर बैठ गया युवक
Accident

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार से एक बेहद ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक मरे हुए शख्स का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। तभी मृत व्यक्ति अचानक से खड़ा हो उठा। वहां मौजूद सभी लोग ये देखकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।अस्पताल वह व्यक्ति दवाई लेने के लिए आया था। वो नशे की हालत में था। ऐसे में जब वो शौचालय गया तो वहीं बेहोश हो गया।

डेड बॉडी का होने जा रहा था पोस्टमार्टम तभी अचानक उठकर बैठ गया युवक

ये मामला बिहार शरीफ के सदर अस्पताल का है। इस अस्पताल की पहली मंजिल के टॉयलेट का दरवाजा काफी समय से बंद था। अंदर से कोई भी हलचल ना होने की वजह से सफाईकर्मी घबरा गया। जिसके चलते पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गई। जहां एक व्यक्ति बेसुध हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। नब्ज चेक करने के बाद व्यक्ति को मरा हुआ घोषित कर दिया गया।टॉयलेट में शव मिलने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई।

डेड बॉडी का होने जा रहा था पोस्टमार्टम तभी अचानक उठकर बैठ गया युवक

व्यक्ति को मृत समझकर पुलिस भी एफएसएल टीम का इंतजार करने लगी। व्यक्ति को मृत मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्ट्रेचर पर लेटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा।जैसे ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाने लगा वैसे ही शव एक दम से खड़ा हो उठा। ये देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां मौजूद डॉक्टर, पुलिसकर्मी और बाकी लोग हैरान रह गए। दरअसल नाजाने कैसे बेसुध पड़े व्यक्ति के कानों तक पोस्टमार्टम की बात पहुंची। उसे पता चला कि हर कोई उसे मृत समझ रहा है। पोस्टमार्टम का नाम सुनते ही वो एकदम से खड़ा हो गया।जिस व्यक्ति को सभी मरा हुआ मान रहे थे वो अस्थवां थाना इलाके के जिराइन गांव का है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।