Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

डुमरांव में नाबालिग किशोर की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, भागे आरोपी

डुमरांव में नाबालिग किशोर की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, भागे आरोपी

- झांसे में ले किशोर की कराई जा रही थी शादी, मां की शिकायत पर पहुंची पुलिस तो भाग खड़े हुए कन्या पक्ष वाले

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार को शहर के एक निजी होटल में एक नाबालिग जोड़े के शादी की सूचना पर पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की। लेकिन पुलिस के पहंचने के पहले ही कन्या पक्ष वाले फरार हो गए थे। पुलिस को शिकायत किसी और नेे नहीं बल्कि खुद किशोर की मां ने ही की थी और आरोप लगाया कि लड़की पक्ष वाले जबरन उसके नाबालिग बेटे की शादी करा रहे हैं। शिकायतकर्ता पूनम देवी पति मनोज कुमार नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव की रहने वाली है।

डुमरांव में नाबालिग किशोर की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस, भागे आरोपी

उसने पुलिस को बताया है कि उसके 17 वर्षीय बेटे मोहित कुमार सिंह की शादी चक्की भोला डेरा के घु्रव यादव, उनकी पत्नी तथा संजय यादव आदि बहला फुसलाकर धु्रव यादव की बेटी से करा रहे है। शादी समारोह स्टेशन के पास स्थित एक होटल में चल रहा था। इस सूचना पर पुलिस तत्काल वहा पहुंची। लेकिन तबतक शादी समारोह संपन्न कर लड़की पक्ष वाले वहा से जा चुके थे। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध है। इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।