Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

- उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित बिजली से लोगों में कंपनी के अधिकारी के प्रति व्याप्त है आक्रोश, व्यवसाय प्रभावित 

- आक्रोशित लोगों ने 18 घंटे बिजली आपूर्ति की कर रहे थे मांग

केटी न्यूज/नावानगर 

रामपुर फीडर से अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर सोमवार को सोनवर्षा के ग्रामीणों एवं व्यवसायियों का गुस्सा फूट उठा। जिसको लेकर बिजली कंपनी के विरुद्ध लोग आक्रोशित हो उठे। साथ ही बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमराता देख सैकड़ों की संख्या में व्यवसायी एवं ग्रामीणों ने एकजुट होकर कंपनी के विरुद्ध आक्रोश मार्च निकाला। ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर कंपनी के लचर व्यवस्था के विरोध में नारे लगा रहे थे। सभी की एक ही मांग थी, जब हम समय पर बिल का भुगतान करते हैं,

अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

तो है हमे नियमित बिजली दे। आक्रोशित लोग सरकार के वादे के अनुसार 18 घंटे बिजली की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ उनकी विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो जाती। बता दें कि रामपुर पावर सब स्टेशन से केसठ प्रखंड के तीन पंचायतों सहित नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा गांव, बाजार, वैना, गिरधर बरांव पंचायत में बिजली की आपूर्ति होती है। विगत एक सप्ताह से इन सभी पंचायतों सहित सोनवर्षा बाजार में बिजली की आपूर्ति चरमरा गई है। सोनवर्षा के मंटू पटेल, मृत्युंजय ओझा, कलामुद्दीन उर्फ बकत ने बताया कि जब से सोनवर्षा बाजार को रामपुर पावर सब स्टेशन से जोड़ा गया है

अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च

तभी से बिजली आपूर्ति अनियमित हो गया है। जिला पार्षद राजू यादव ने बताया कि विगत एक सप्ताह से तो बिजली अभाव में लोगों की जिंदगी नर्क बनकर रह गई है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर है। बिजली की कमी के कारण उमस भरी गर्मी में लोग काफी परेशान हैं। आक्रोश मार्च निकाल रहे लोगों का कहना था कि यदि कंपनी के अधिकारी शीघ्र आपूर्ति दुरूस्त नहीं करते है तथा क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होती है तो जल्दी ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।