Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार!
Keshav Times

केसठ से परमडीह जाने वाली सड़क के किनारे लगी झड़ी,होती है दुर्घटना

केसठ से परमहडीह एनएच 319 से जोड़ने वाली सड़क किनारे विलायती बबूल,जंगली पौधो की घनी झाड़ियां उगी हुई है जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।

केसठ से परमडीह जाने वाली सड़क के किनारे लगी झड़ी,होती है दुर्घटना

बड़ी गाड़ियों के आने पर दुपहिया वाहन सवार झाड़ियों से होते हैं घायल

कटी न्यूज़ केसठ

केसठ से परमहडीह एनएच 319 से जोड़ने  वाली सड़क किनारे विलायती बबूल,जंगली पौधो की घनी झाड़ियां उगी हुई है जो आने जाने वालों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। वाहन से चलने वालों को परेशानी होती ही है, पैदल राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं दुघर्टना का आशंका भी रहता है। समस्या गंभीर होने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विलायती बबूल का जंगल सड़क किनारे खड़ा है। पेड़ों की बेल और डालें सड़क तक आ गई हैं जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। मोड़ पर कुछ दिखाई ही नहीं देता है। कंटीली झाड़ियों से लोग अक्सर जख्मी भी हो जाते हैं। वाहन से चलने वाले दुर्घटना को लेकर संशकित रहते हैं। पैदल राहगीरों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घनी झाड़ियां लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी हैं। कई वर्षों से सड़क किनारे लगे विलायती बबूलों को कटवाया नहीं गया है जो विस्तृत रूप से फैल चुके हैं। अगर इन झाड़ियों को साफ नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वाहन चालको की माने तो इस सड़क पर रात्रि में वाहन चलाने में काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है, झाड़ी होने की वजह से दोनो तरफ की नहर भी दिखाई नही देता है।वही कुछ सालो की आंकड़ों की माने तो झाड़ियों की आड़ में कितनी बार दिनदहाड़े छिन्नीति भी हो चुकी है।घनी झाड़ी होनी को वजह से दिन में भी लोगो भयभीत होकर चलते है।झड़ी होने की वजह से कितनी बार जंगली जानवर सड़क के एक तरफ से दूसरे तरफ आचानक आ जाते है जिससे ना जाने कितनी बार वाहन चालक चोटिल हो चुके है। वाहन चालक इंद्रजीत,धीरज,प्रिंस चौधरी,अजीत गुड्डू आदि का कहना है कि समस्या गंभीर होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संबंधित विभाग या फिर वन विभाग को झाड़ियां हटवानी चाहिए। सड़क हादसों को कम करने के लिए सरकार के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाता है लेकिन सड़क किनारे उगी हुई कटीली झाड़ियां नहीं हटाई जाती है। रात के समय बड़ी गाड़ियों के आने से बाइक सवार फुटपाथ ना होने के कारण सड़क किनारे उगी झाड़ियों में गिर पड़ते हैं और चोटिल हो जाते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।