Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी

दस दिनों तक चलने वाले दुर्गापूजा का पर्व शांति के साथ संपन्न कराने के लिए रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में थाना प्रभारी अरविंद कुमार व बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी
Meeting

केटी न्यूज/बक्सर 

दस दिनों तक चलने वाले दुर्गापूजा का पर्व शांति के साथ संपन्न कराने के लिए रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में थाना प्रभारी अरविंद कुमार व बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में  पूजा समिति के अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी

बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित गणमान्य लोग व पूजा समितियों को बताया गया कि बिना लाइसेंस प्रतिमा रखने की अनुमति नहीं हैं। सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके लिए पूजा समिति अपने संबंधित अध्यक्ष सचिव के साथ सदस्यों के फोटो थाना परिसर में जमा करेंगे।

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी

वही, बताया गया कि रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजाए जायेगें। दुर्गापूजा में डीजे नहीं बजेंगे। वही लाउडस्पीकर में भक्ति गीत ही बजाये जायेंगे। किसी पूजा समिति के द्वारा कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो उसके लिए अलग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। 

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी

पूजा पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेंगी। जबकि पूजा समिति भी अपने ओर से शान्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा विसर्जन पर प्रशासन के तरफ से विशेष चौकसी बनी रहेगी। अश्लील गीतों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। समिति द्वारा सभी पूजा पंडालों के पास पर्याप्त मात्रा में लाइट की व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाये, और सौहार्द को बनाये रखे। पूजा पंडालो पर विधि व्यव्स्था के साथ आग से बचाव के संसाधन की भी जुगाड़ रखने होंगे। पूजा पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। सौहार्द बिगाड़ने वालो की खैर नहीं होगी। शराब और शराबीयों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी। थाना प्रभारी ने बताया की हर हाल में 14 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया जाना है।  

मुफस्सिल थाने में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पूजा समितियों को दी गई गाईड लाइन की जानकारी

बैठक में बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा आपसी सामंजस्य बनाकर शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाय। 14 अक्टूबर को हर हाल में सभी पूजा समिति  समय के अनुसार मूर्ति का विसर्जन करेंगे। बैठक में क्षेत्र के पूजा समिति के अलावा कई गणमान्य लोग व मुखियागण उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।