Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक पहुंचे गया,महाबोधि मंदिर में किये दर्शन

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक बिहार में गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे और इसके बाद सीधे महाबोधि मंदिर गए।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक पहुंचे गया,महाबोधि मंदिर में किये दर्शन
President Anur Kumar Disnayak

केटी न्यूज़/गया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक बिहार में गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे और इसके बाद सीधे महाबोधि मंदिर गए। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के मंत्री री प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन और वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीलंका के राष्ट्रपति का स्वागत किया।महाबोधि मंदिर 1500 साल पुराना है और  भगवान बुद्ध के जीवन और विशेष रूप से उनके ज्ञान प्राप्ति से संबंधित चार पवित्र स्थलों में से एक है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक पहुंचे गया,महाबोधि मंदिर में किये दर्शन

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर के पास में स्थित पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे प्रार्थना की और वहां फूल भी चढ़ाए। उन्होंने मंदिर में मौजूद धर्म घंटी को बजाया और इसके बाद बाद मंदिर परिसर के अंदर स्थित भगवान बुद्ध से जुड़े कई अन्य स्थानों के भी दर्शन किए। अनुरा कुमार दिसानायके की यात्रा को देखते मंदिर के आस पास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक पहुंचे गया,महाबोधि मंदिर में किये दर्शन

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत के दौरे पर हैं।श्रीलंका में राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद राष्ट्रपति अनुर दिसानायक का ये पहला विदेश दौरा है जिसके लिए उन्होंने भारत को चुना है। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत विभिन्न मंत्रियों से भी मुलाकात की है। अनुर कुमार दिसानायक अपनी इस यात्रा के दौरान बिहार के दौरे पर भी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।