Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

औंधे मुंह गिरा प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

औंधे मुंह गिरा प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार पर पंसस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव को बीडीओ द्वारा खारिज कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुई विशेष बैठक में पंचायत समिति सदस्यों के अनुपस्थित रहने से

औंधे मुंह गिरा प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

यह अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। विशेष बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार दूबे ने करते हुए बैठक के निर्धारित समय 11 बजे से 2 बजे तक सदस्यों का इंतजार किया। लेकिन सभी पंचायत समिति सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। जिसके बाद पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने सदस्यों को अनुपस्थित रहने

औंधे मुंह गिरा प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

के कारण प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज होने की घोषणा कर दी। बता दें कि प्रखंड के 16 पंचायत के बीच 22 पंसस में से आठ ने हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव बीडीओ को सौपा था। जिसको लेकर बीडीओ ने सभी पंसस की विशेष बैठक सोमवार को बुलाया था।

औंधे मुंह गिरा प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

पर विशेष बैठक में उप प्रमुख को छोड़ सभी पंसस अनुपस्थित रहे। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया। हालांकि पंचायत समिति सदस्यों के अनुपस्थित रहने से कई सवाल खड़े हो रहे है। वही प्रमुख अंकित सिंह ने कहा कि कुछ विरोधी हमेशा उनके खिलाफ साजिश करते है। लेकिन पंसस का समर्थन उन्हें प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वे प्रखंड क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव के करते है। जिस कारण कुछ लोगांे को हमेशा जलन रहती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।