Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

- कटिहार पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, पांच लोगों की हत्या का है आरोप

केटी न्यूज/बक्सर

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

कटिहार का पचास हजार का इनामी अपराधी तथा पांच लोगों की गोली मार हत्या करने वाला कुख्यात अवधेश यादव को बक्सर से गिरफ्तार किया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए कटिहार पुलिस रविवार को आई थी तथा बक्सर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

कटिहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अवधेश कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके का रहने वाला है। उसने अपने साथी कुख्यात मोहन ठाकुर के साथ मोहनापुर चांदपुर में 2 दिसंबर 2022 को पांच लोगों की हत्या कर दिया था।

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

इस मामले में ही उसकी तलाश की जा रही थी तथा उसपर पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम रखा था। वही बताया जाता है कि वह लंबे समय से बक्सर में छिपकर रहता था। तकनीकी साधनों से जब कटिहार पुलिस को जब उसके बक्सर में होने की

कटिहार में नरसंहार का आरोपी बक्सर से गिरफ्तार, ले गई कटिहार पुलिस

जानकारी मिली तो रविवार को ही एक टीम वहां से आई तथा बक्सर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर कटिहार ले गई। एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उसे कटिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।