कामरेड राजेन्द्र सिंह की मनाई गई छठी पूण्यतिथि

गुरूवार को स्थानीय स्टेशन रोड में सीपीआई नेता कामरेड राजेन्द्र सिंह की छठी पूण्यतिथि मनाई गई। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई।

कामरेड राजेन्द्र सिंह की मनाई गई छठी पूण्यतिथि

केटी न्यूज/चौसा 

गुरूवार को स्थानीय स्टेशन रोड में सीपीआई नेता कामरेड राजेन्द्र सिंह की छठी पूण्यतिथि मनाई गई। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी गई।

उक्त मौके पर उनके पुत्र व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। जहा उपस्थित लोगों ने राजेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व व उनके कार्याे पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए गए।

उपस्थित लोगों ने कहा स्व. सिंह पार्टी के सक्रिय व गरीब मजलुमो के नेता थे। वे हमेशा गरीबों के हक व सम्मानजनक जीवन यापन की आवाज उठाते थे।

 इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा, प्रेमचंद, छठ्ठूलाल मौर्य, अजित कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुकुल राम, प्रदेश अध्यक्ष अनु. जनजाति संतोष गोंड, बिहारी पासवान, अरुण कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, लालबिहारी पासवान आदि लोग शामिल थे।