शाहाबाद रेंज के डीआईजी ने किया नगर थाने का निरीक्षण

शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को नगर थाने का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों की जांच, और थाने के कर्मचारियों की कार्यशैली का मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए

केटी न्यूज/बक्सर 

निरीक्षण के दौरान डी आई जी ने थाने के अभिलेखों की जांच की और उन्हें उचित रखरखाव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया और आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश दिए।

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यशैली में सुधार करना और अपराध नियंत्रण में सुधार करना है। डीआईजी के इस निरीक्षण से थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारियों की मुश्किल बढ़ी रही।