Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

केटी न्यूज/केसठ 

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

केसठ गांव वार्ड 12  में नलजल योजना का क्रियान्वयन होने से  योजना ग्रामीणों को जोरदार झटका दे रहा है। स्टार्टर के साथ बोर्ड भी शॉर्ट सर्किट से खराब हो गई है। जिसके कारण लोगों के घरों में पानी सप्लाई बाधित हो गया है। यह स्थिति लगभग 5 दिनो से बनी हुई है। वार्ड समिति की शिकायत के बाद भी क्रियान्वयन एजेंसी इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सरकार की मुहिम को झटका लग रहा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का आकार धरातल पर सफल नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा लाखों की राशि खर्च करने के बाद भी योजना सफल संचालन के अभाव में लोगों के लिए लाभकारी नहीं हो पा रही है। जिस कारण नल जल योजना से लोग लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं।  गांव वार्ड 12 में पीएचइडी विभाग के द्वारा निर्मित नल जल योजना का बहुत ही खराब हाल है।

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

कभी पाइप में लिकेज तो कभी स्टार्टर जलने से पानी आपूर्ति ठप यहां के दिनचर्या में शामिल हो गया है। अब तो मोटर में भी शार्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार यह कार्य वार्ड क्रियान्वयन समिति की बदौलत पीएचइडी विभाग को सौंपा गया। पहले तो कार्य कराने में एजेंसी को ज्यादा समय लग गया। जिस कारण लोगों को स्वच्छ पानी देने की योजना धरातल पर दम तोड़ रही है।

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

यह स्थिति तब उत्पन्न हो गई है जब लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता है। इसे सिस्टम का दोष कहा जाए या वार्ड क्रियान्वयन समिति का ढुलमुल रवैया। जिसका खमियाजा आमलोग भुगत रहे हैं।वार्ड के 100 घरों में नल का जल पहुंचाने के लिए कनेक्शन किया गया। इन जगहों पर तकरीबन दर्जनों  से अधिक टोटी लगाई गई थी। आलम ये है की कई जगह पाइप भी फट गया या फिर शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया।

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

जब ये योजना गांव तक आई थी तब लोगों को लगा कि अब शुद्ध पानी पीने को मिलेगा। लेकिन चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत चरितार्थ हो गई। अब इस नलजल योजना की टंकी से पानी सप्लाई बाधित है। यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है। लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। एजेंसी भी अपना पिड छुड़ाकर चली गई। अब इसको दुरुस्त कौन करेगा यह एक सोचनीय विषय बना हुआ है।

स्टार्टर खराब होने से जल आपूर्ति बंद,लोग परेशान

इस संबंध में जब वार्ड सदस्य अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि स्टार्टर व बोर्ड दोनों खराब हो गया है। एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन वे लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।वही इस संबंध में पीएचईडी जेई सुग्रीव कुमार ने बताया की जलापूर्ति बाधित होनी की खबर मिली है ठिकेदार को स्टार्टर बनाने को ले कहा गया है।जल्द ही लोगो को पानी सुचारू रूप से संचालित होने लगेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।