मुफ्त राशन योजना में डीलर द्वारा पैसा मांगने की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

मुफ्त राशन योजना में डीलर द्वारा पैसा मांगने की शिकायत पर बिफरे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

 - लोगों से मुलाकात कर जाना हाल चाल, बोले केन्द्रीय योजनाओं में नीं होने दी जाएगी लूट

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार को बक्सर विधान सभा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बक्सर के वार्ड संख्या-15 में सीताराम संग्रहालय के पीछे बस्ती के लोगों ने निःशुल्क अनाज वितरण में कोटेदार द्वारा 20-40 रुपया प्रति कार्ड राशि

लेने की शिकायत की। साथ ही बताया कि बस्ती में 90 प्रतिशत परिवारों को गैस कनेक्शन नहीं मिला है। लोगों से शिकायत सुनने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने एसडीएम बक्सर से बातचीत की। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि शिकायत की जांच हो और नियमानुसार

कार्रवाई की जाए। श्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार में लूट तंत्र और लाठी तंत्र मजबूत हो गया है। चारों तरफ लूट मची हुई है। गरीबों की हकमारी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अन्य केंद्रीय योजनाओं की जानकारी लोगों से ली तथा इस बात की तस्दीक की कि बक्सर में केन्द्रीय योजनाए ठीक ढंग से धरातल पर

उतर रही है कि नहीं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई तथा लोगों को मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों से अवगत कराया व इससे संबंधित पंपलेट भी वितरित किए।

पुत्री शोक से पीड़ित भाजपा नेता को बंधाया ढांढस

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतीश दुबे के घर पहुंच उन्हें ढांढस बंधाया। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी बेटी का निधन हो गया था। वही सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडेय से मुलाकात की।

शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति उनके दादाजी का निधन हाल ही में हो गया था। उन्होंने कहा कि स्व पांडेय सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। परिजनों से मिल अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्र भ्रमण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने राजेश राय से मुलाकात कर

उन्हें ढांढस बंधाया। हाल ही में उनकी माता जी का निधन हो गया था। इसके अलावे भी वे अन्य कई लोगों से मुलाकात किए तथा उनका हाल चाल लिया। केन्द्रीय मंत्री के इस तेवर को लोग आगामी लोस चुनाव से जोड़कर देख रहे है।