Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

बुधवार को जिला परिषद सदस्यों ने बक्सर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा उनका पुतला दहन किया। इसके साथ ही डीडीसी की मनमानी के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है।

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

- आरोप विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं डीडीसी 

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

केटी न्यूज/बक्सर 

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

बुधवार को जिला परिषद सदस्यों ने बक्सर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल पर विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा उनका पुतला दहन किया। इसके साथ ही डीडीसी की मनमानी के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। पुतला दहन करने के पहले एकजुट हुए जिप सदस्यों ने डीडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की तथा उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाया। जिप सदस्यो ने कहा कि डीडीसी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हैं

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

तथा जिला परिषद के विकास कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच जिला परिषद सदस्यों की किरकिरी हो रही है। सदस्यों का कहना था कि उनकी मनमानी व तानाशाही के कारण विकास कार्य अवरुद्ध है। सदस्यों का कहना था कि चुनाव बीते तीन साल हो गए, जबकि अब तक जिला परिषद के माध्यम से विकास योजनाएं शुरू भी नहीं हो पाई है।

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

सदस्यों का कहना था कि वह जानबूझकर बार-बार कार्य एजेंसी को बदल रहे हैं ताकि विकास का काम नहीं हो पाए। बता दें कि इसके पहले भी जिप सदस्यों द्वारा डीडीसी कार्यालय का घेराव किया गया था और आंदोलन की धमकी दी गई थी। बावजूद डीडीसी ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। इसके बाद उनका आक्रोश चरम पर पहुंच गया और बुधवार को डीडीसी का पुतला दहन कर जिप सदस्यों ने उनके खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल दिया है।

डीडीसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा जिप सदस्यों ने फूंका पुतला

पुतला दहन करने वालो में राजीव कुमार यादव, अरमान मलिक, अशोक राम व धर्मेन्द्र ठाकुर आदि सदस्यों के अलावा रिंकू यादव, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुशवाहा, विजेन्द्र पाल, पुना साह तथा राजद व बसपा के नेता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।