Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय प्रखंड के सभी स्कूलों में बच्चों के बीच शैक्षणिक सुधार को लेकर कई तरह की गतिविधियों चलायी जा रही हैं।

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

केटी न्यूज/डुमरांव 

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय प्रखंड के सभी स्कूलों में बच्चों के बीच शैक्षणिक सुधार को लेकर कई तरह की गतिविधियों चलायी जा रही हैं। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम तीन अगस्त तक मनाया जायेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर विभाग द्वारा अलग-अलग दिवस के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित किया गया हैं।

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

इस कार्यक्रम के दौरान बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय खेलों के आयोजन के साथ ही स्वदेशी खेलों और उनके महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा, प्राचीन भारतीय खेलों के इतिहास और महत्व की जानकारी एवं प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर रस्सी कूदना, विष-अमृत, खो-खो, कबड्डी इत्यादि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्सव के माहौल में किया गया।

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

स्थानीय शहर के राज हाईस्कूल सहित विभिन्न स्कूलों में खेलकूद का आयोजन किया गया। राज हाईस्कूल के हेडमास्टर अनुराग मिश्रा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी है। खेलो से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता है साथ ही खिलाड़ी भावना से स्व अनुशासन की भावना भी पनपती है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस के मौके पर बच्चों को खेल के महत्व तथा उसका जीवन में लाभ की जानकारी विस्तार से दी गई।

शिक्षा सप्ताह: खेल दिवस पर विभिन्न खेलों से रूबरू हुए स्कूली छात्र

इस दौरान छात्रों को कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ आदि खेल तथा एथलेटिक्स के संबंध में सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब तो खेल में छात्रों का कैरियर भी बन रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।