Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

डीएवी डुमरांव के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

डीएवी द्वारा आयोजित होने वाले नेशनल स्पोर्टस मीट 2024 का आयोजन इस वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल एनसी आर, नई दिल्ली में दो से चार दिसंबर तक आयोजित किया गया।

डीएवी डुमरांव के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

केटी न्यूज/डुमरांव

डीएवी द्वारा आयोजित होने वाले नेशनल स्पोर्टस मीट 2024 का आयोजन इस वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल एनसी आर, नई दिल्ली में दो से चार दिसंबर तक आयोजित किया गया। इस आयोजन में डीएवी डुमरांव के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  विद्यालय के प्राचार्य सीके पाठक ने बताया कि मेरे विद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी आदि खेलों में बहुत हीं गर्मजोशी से भाग लिया। इस खेल के आयोजन में देशभर के डीएवी स्कूलों के 20 हजार खिलाड़ियों ने भिन्न-भिन्न खेलों में भाग लिया था।

डीएवी डुमरांव के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

जिसमें मेरे विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपना एक अलग पहचान बनाकर अपने विद्यालय का, अपने माता-पिता समेत पूरे जिले का नाम नेशनल लेवल पर रोशन किया है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मोनल कुमार और कुश्ती के प्रशिक्षक रामरतन प्रजापती द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ियों में बॉक्सिंग में राज यादव आर्यन यादव को रजत पदक प्राप्त हुआ और अंकित पाठक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ और वहीं कुश्ती में आयुष को रजत पदक तथा अभिषेक यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि को प्राप्त कर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।