Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

डुमरांव में रेलवे ट्रैक के समीप चाट में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

डुमरांव में रेलवे लाईन के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव के समाने पोल संख्या 647/10 के समीप की है। शव 40 वर्षीये युवक का है जो इनर के उपर सफेद टी-शर्ट तथा लुंगी पहना है। इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डुमरांव में रेलवे ट्रैक के समीप चाट में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

-- दो-तीन दिन पुराना लग रहा है शव, जानकारी मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव में रेलवे लाईन के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव के समाने पोल संख्या 647/10 के समीप की है। शव 40 वर्षीये युवक का है जो इनर के उपर सफेद टी-शर्ट तथा लुंगी पहना है। इसकी जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

डुमरांव में रेलवे ट्रैक के समीप चाट में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

बताया जाता है कि शव रेलवे ट्रैक  के किनारे चाट में पड़ा था। शनिवार की दोपहर किसी की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद जीआरपी व स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही नया भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच-पड़ताल में जुट गई है। शव देखने से ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी।फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा उसकी मौत हादसा है या फिर हत्या इसकी जानकारी भी नहीं मिल पाई है। उसके पैर में जख्म के निशान मिले है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

नया भोजपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर को विभिन्न सोशल मीडिया व साइबर सेनानी गु्रपो के साथ ही आस पास के थानों व रेल पुलिस को भेजा गया है। रेलवे ट्रैक  के किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों में उसकी शिनाख्त को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

डुमरांव में रेलवे ट्रैक के समीप चाट में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।