प्रगति नहीं दुर्गती यात्रा है - डॉ मनोज कुमार पांडेय

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां कि बक्सर जिला में कल मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, जबकि पूरे जिले में खानापूर्ति का कार्य हो रहा है। रंग रोगन की तैयारी चल रही है,

प्रगति नहीं दुर्गती यात्रा है - डॉ मनोज कुमार पांडेय

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां कि बक्सर जिला में कल मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है, जबकि पूरे जिले में खानापूर्ति का कार्य हो रहा है। रंग रोगन की तैयारी चल रही है, वह भी सिर्फ खाना पूर्ति के लिए। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या इसके पहले बक्सर की जनता नहीं रहती है, यह प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गांव की सड़के शहर में बढ़ते जाम को ध्यान देना चाहिए। 

डॉ. पांडेय ने कहा कि बिहार के मुखिया को इस तरह चुनावी प्रचार तंत्र को अपनाकर बक्सर जिले की भोली भाली जनता को बरगलाने की राजनीति की जा रही है। जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपने वोट देकर उखाड़ फेंकने का काम करेगी।