Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में आए उसके मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना पुराना भोजपुर डुमरांव पथ स्थित संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल के ठीक सामने स्थित एक निजी क्लीनिक का है।

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

-- शव को कब्जे में ले जांच में जुटी पुलिस, बोले ससुराल वाले घरेलु विवाद में खा लिया था जहर

केटी न्यूज/डुमरांव

एक नवविवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में आए उसके मायके वालों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना पुराना भोजपुर डुमरांव पथ स्थित संतजोसफ गर्ल्स हाई स्कूल के ठीक सामने स्थित एक निजी क्लीनिक का है।  

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले घटना की जानकारी चक्की थाने को दी है। मिली जानकारी के अनुसार नैनीजोर के लालू डेरा गांव निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री नैना कुमारी की शादी वर्ष 2022 में चक्की थाना क्षेत्र के हेमदापुर गांव निवासी सनोज यादव के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन में दोनों को नौ माह का एक पुत्र भी है। 

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ससुराल वालों का कहना है कि घरेलु विवाद में सोमवार की देर शाम नैना ने जहर खा लिया था। जिसके बाद हमलोग इलाज के लिए लेकर पुराना भोजपुर स्थित शुषमा अस्पताल में आए थे तथा उसके मायके वालों को इस घटना की जानकारी दिए। मायके वाले जब यहां पहुंचे तबतक उसकी सांस चल रही थी, लेकिन कुछ देर के बाद इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

इधर मृतका के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना में साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। बहरहाल, नया भोजपुर पुलिस की सूचना पर पहंुची चक्की थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजी है। 

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामाल चक्की थाना क्षेत्र का है। शव को चक्की थाने से आई पुलिस टीम को सुपुर्द कर दिया गया। 

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

वहीं, चक्की थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में मायके वालों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, अस्पताल में मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।