Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान नगरवासी, दवा छिड़काव ठप, नगर परिषद पर उठ रहे सवाल

डुमरांव शहर इस समय मच्छरों के भारी प्रकोप से जूझ रहा है। हालात यह हैं कि घरों और गलियों में मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें मच्छर काटने से बुखार, एलर्जी और अन्य दिक्कतें तेजी से बढ़ रही हैं।

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान नगरवासी, दवा छिड़काव ठप, नगर परिषद पर उठ रहे सवाल

केटी न्यूज/डुमरांव।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है। शहर में जगह-जगह फैले जलजमाव के बावजूद अब तक मच्छरनाशी दवा का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है। चारों दिशाओं में गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों को तेजी से पनपने का मौका मिल रहा है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों का कहना है कि दवा छिड़काव बंद रहने से नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

इधर, इस समस्या से बेखबर मानो नगर परिषद चैन की बंशी बजा रही हो। जब इस संबंध में स्वच्छता प्रभारी राजीव कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड में जमा पानी हटाया जा चुका है, जबकि रोड कटिंग क्षेत्रों में जमा पानी के निस्तारण का कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मच्छरों के नियंत्रण के लिए जल्द ही दवा छिड़काव शुरू किया जाएगा।नगरवासियों का कहना है कि आश्वासन नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई की जरूरत है, ताकि बढ़ते मच्छर प्रकोप से राहत मिल सके और बीमारी फैलने का खतरा रोका जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।