Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

स्थानीय डीके कॉलेज परिसर में चल रहे एनसीसी के 18वे वार्षिक कैंप के तीसरे दिन रविवार को शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया।

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

-- प्रशिक्षकों ने एनसीसी के फायदे भी गिनाए, प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में दिखा उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय डीके कॉलेज परिसर में चल रहे एनसीसी के 18वे वार्षिक कैंप के तीसरे दिन रविवार को शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स को कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया। 

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

आज के प्रशिक्षण की शुरूआत शारीरिक प्रशिक्षण से हुई। इसके बाद उन्हें फिल्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट तथा विभिन्न तरह के आग्नेयास्त्र को पकड़ने तथा उसे चलाने की विधिवत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी के पीआई स्टाफो द्वारा कैडेट्स को हथियार पकड़ने तथा उसके चारों अवस्थाओं की जानकारी दी गई तथा कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया। 

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

बैटल क्राफ्ट के अंतर्गत संक्शन फारमेंशन के बारे में बताया गया, साथ ही कैडेट्स को इस बात की जानकारी भी दी गई कि युद्ध के समय सेना किस तरह से अपने युद्ध कौशल से विरोधियों को पराजित करती है, इसका भी प्रशिक्षु कैडेट्स को अभ्यास कराया गया। कैडेट्स के बीच युद्ध का डेमो भी दिया गया। फिल्ड क्राफ्ट के अंतर्गत दूरी का अनुमान लगाने के तरीको को बताया गया।

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

इसके अलावे कंबाइंड आर्म्स पुलिस फोर्स में भर्ती के तरीको, सेना में बहाली के लिए एनसीसी की उपयोगिता व लाभ इसे प्रश्नोतर के माध्यम से कैडेट्स को जानकारी दी गई। अंत में उड़ान टीम के द्वारा कैडेट्स टेªनिंग कैप्सूल के तहत मल्टी डिजास्टर टेªनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। उड़ान टीम के संयोजक धीरज कुमार, टेªनर अमलेन्दु झा व अभय कुमार के द्वारा प्रशिक्षु कैडेट्स को प्राथमिक उपचार, भूकंप से बचाव के तरीकों, साइबर सिक्योरिटी, आग से बचाव आदि को बताया गया।

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

सभी प्रशिक्षु कैडेट्स इस दौरान उत्साह से प्रशिक्षण लेते नजर आए। यह प्रशिक्षण 30 बिहार बटालियन एनसीसी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रितेश रंजन के कुशल नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण को संपन्न कराने में 30 बिहार बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सीएस सिंह, वरूण कुमार, बीएचएम राहुल कुमार सिंह, सीएचएम नीतीश कुमार,

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

नवीन कुमार, सुमन सौरभ, नायक विजयानंद, आलोक कुमार, एनओ डॉ. अरबाब खां, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति के अलावे नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर, रौशन कुमार सराहनीय भूमिका निभा रहे है।

एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को दी गई युद्ध कौशल की जानकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।