भाई के बाद पिता की मौत से ब्रह्मा ठाकुर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
डुमरांव नगर के पूर्व उप मुख्य पार्षद ब्रह्मा ठाकुर के परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। महज चार दिनों के भीतर परिवार ने दो अपनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार मर्माहत और गहरे शोक में डूब गया है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव नगर के पूर्व उप मुख्य पार्षद ब्रह्मा ठाकुर के परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। महज चार दिनों के भीतर परिवार ने दो अपनों को खो दिया, जिससे पूरा परिवार मर्माहत और गहरे शोक में डूब गया है।जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को परिवार के छोटे सदस्य विष्णू ठाकुर का असामयिक निधन हो गया था। बेटे की मौत से परिवार अभी संभल भी नहीं पाया था कि मंगलवार को पिता, 84 वर्षीय फतेह बहादुर ठाकुर उर्फ भुटी ठाकुर ने भी अंतिम सांस ले ली।

एक के बाद एक हुई इन दो मौतों ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।जैसे ही फतेह बहादुर ठाकुर के निधन की खबर शहर में फैली, शोक व्यक्त करने वालों का तांता उनके आवास पर लग गया। हर कोई इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचा। लोगों की आंखें नम थीं और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति देने की कामना की।

इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा, पूर्व मुख्य पार्षद मोहन मिश्रा, पूर्व मुख्य पार्षद कमलेश तुरहा, पूर्व मुखिया इस्लाम अंसारी, माले नेता संजय शर्मा, पप्पु सिंह, बिनोद राय, पिंटू मुखिया, अनिल सिंह, कृष्णा सिंह, डॉ. आनंद पांडेय, संजय जायसवाल, राजद नेता मुन्ना खां, गौतम कुमार समेत कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।सभी ने एक स्वर में कहा कि यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

पूरा शहर इस शोक की घड़ी में ब्रह्मा ठाकुर परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।
