अभय कुमार सिंह बने भाजपा क्रिडा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मिली बधाई

डुमरांव अनुमंडल के चौगाईं प्रखंड के नचाप गांव निवासी व युवा भाजपा नेता अभय कुमार सिंह को भाजपा किला प्रकोष्ठ बक्सर का संयोजक बनाया गया है।

अभय कुमार सिंह बने भाजपा क्रिडा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मिली बधाई

केटी न्यूज/बक्सर

डुमरांव अनुमंडल के चौगाईं प्रखंड के नचाप गांव निवासी व युवा भाजपा नेता अभय कुमार सिंह को भाजपा किला प्रकोष्ठ बक्सर का संयोजक बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश कुमार श्रीवास्त ने दी है। इस मनोनयन से बक्सर जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, अनिल पांडेय संयोजक सदस्यता, मनोज पाण्डेय, संत कुमार सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी, मिना सिंह कुशवाहा, रेखा देबी, सुधा गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, आशानन्द सिंह, संध्या पाण्डेय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा बक्सर प्रमुख हैं।