रामपुर पंचायत में जीविका का एकदिवसीय प्रशिक्षण, 80 महिलाओं ने लिया भाग
प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के बीच मोहल्ला स्थित गांव में शनिवार को जीविका द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचएनएस एमआरपी रीता देवी एवं सीएम लक्ष्मी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसमें रामपुर एवं जयरामपुर गांव की करीब 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल, वित्तीय प्रबंधन तथा सरकारी सहायता राशि के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के बीच मोहल्ला स्थित गांव में शनिवार को जीविका द्वारा एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचएनएस एमआरपी रीता देवी एवं सीएम लक्ष्मी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इसमें रामपुर एवं जयरामपुर गांव की करीब 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक कौशल, वित्तीय प्रबंधन तथा सरकारी सहायता राशि के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। दो लाख रुपये की राशि को कौशल विकास एवं छोटे व्यवसायों में निवेश कर स्थायी आय का स्रोत बनाने पर जोर दिया गया।

पशुपालन, कृषि, हस्तशिल्प जैसे लघु उद्योगों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सामूहिक कार्य, लेनदेन एवं व्यवसाय विस्तार के लाभ बताए गए। उत्पादों की मार्केटिंग और डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर भी विशेष जानकारी दी गई।अंत में महिलाओं ने प्रशिक्षण से मिली सीख को अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रियंका कुमारी, मीरा देवी, मुन्नी देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

