Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा (ओझवलिया) गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी की हत्या मंगलवार की रात चाकू से वार कर बदमाशों ने कर दिया। सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल किया

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

केटी न्यूज/ बलिया

दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा (ओझवलिया) गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू (22) पुत्र मनोज तिवारी की हत्या मंगलवार की रात चाकू से वार कर बदमाशों ने कर दिया। सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल किया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता मनोज तिवारी के द्वारा दिए गए नामजद तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

आपको बता दें कि दुबहर थाना क्षेत्र के ओझावलिया गांव निवासी रघुवंश वर्मा एवं भिखारी वर्मा के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रघुवंश वर्मा की तरफ से हरिछपरा (ओझवलिया) गांव निवासी मृत्युंजय तिवारी पुत्र मनोज तिवारी ने दो-चार दिन पहले भिखारी वर्मा के परिवार के लोगों से बुलाने और और आकर मिलने की बात कही थी जो भिखारी वर्मा के लोगों को नागवार लगी। उधर, मंगलवार की शाम करीब सात बजे मृत्युंजय तिवारी उर्फ छोटू प्रतिदिन की भांति पूजा जनरल स्टोर का तगादा व खाना लेकर जा रहा था।

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

जैसे ही वह गांव के कृपा शंकर तिवारी के ट्यूबवेल के पास पहुंचा, वैसे ही पहले से घात लगाए भिखारी ठाकुर के लड़कों ने जान से मारने की नीयत से मृत्युंजय तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घटना जंगल में आग की तरफ फैल गई। मौके पर सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी।

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित फोर्स मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया।

दो पक्षों के बीच बचाव करने गये युवक की चाकू से गोदकर बदमाशों की हत्या

इस मामले में मृतक के पिता मनोज तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने अजीत वर्मा, गुड्डू वर्मा पुत्रगण भिखारी वर्मा तथा विशाल वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा निवासीओझवलिया थाना दुबहर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद  मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।