Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

समाजवादी पार्टी की पीडीए भागीदारी संगोष्ठी सफलतापूर्वक हुई संपन्न

गाजीपुर। भड़सर ग्रामसभा में डॉ. विनोद राजभर की अगुवाई में पीडीए संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव थे।

समाजवादी पार्टी की पीडीए भागीदारी संगोष्ठी सफलतापूर्वक हुई संपन्न

केटी न्यूज़/ गाजीपुर

गाजीपुर। भड़सर ग्रामसभा में डॉ. विनोद राजभर की अगुवाई में पीडीए संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव थे। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी बिरादरी ने महापुरुषों की बातें नहीं मानीं, इसलिए हम पीछे रह गए। अन्य जातियां अपने महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा हासिल कर ऊँचे पदों पर पहुंची हैं। उन्होंने पीडीए का मतलब बताया- पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक। इनकी आबादी 15% है लेकिन 78% लोग पढ़-लिखकर ऊँचाइयों पर हैं। वहीं, पिछड़ों की आबादी 52% है, पर उन्हें सिर्फ 27% आरक्षण मिला। 

उन्होंने अपने समाज से शिक्षा पर जोर देने और पारंपरिक सोच से बाहर निकलने की बात की। साथ ही महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ाने पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में सफल हो सकें। 

गोष्ठी के अंत में संयोजक डॉ. संतोष राजभर ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विनोद राजभर, महेंद्र राजभर, श्यामसुंदर राजभर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। अध्यक्षता कृष्णा उर्फ आजाद राजभर ने की और संचालन अभिमन्यु राजभर ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।